Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

दाम न कम करने पर भाई-बहन ने गरीब महिला को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल

Published

on

Loading

इस बढ़ती महंगाई ने सभी की जेबों पर खासा असर डाला है। आम आदमी से लेकर गरीब सब्जी विक्रेताओं तक, सभी महंगाई की मार से त्रस्त हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सब्जी वालों से मोल भाव तो लोग करते ही हैं, पर सब्जी विक्रेता भी अब दाम कम करने में असमर्थ हैं, जिसका कारण है बढ़ती महंगाई। लेकिन ऐसे में किसी को ये छूट नहीं है कि वो किसी से जबरन दाम कम कराने के लिए बल का सहारा ले। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाई-बहन ने सब्जी बेच रही महिला की सरेआम जमकर पिटाई कर दी।

मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो महिला को लगातार पीटते रहे। बीच-बचाव के दौरान महिला सिपाही भी हाथापाई की शिकार हो गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों युवक और उनकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुर्सी रोड का है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ कर जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया। आरोपियों की पहचान आशीष और विवेक के तौर पर हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता राम दुलारी का सेक्टर-11 निवासी आशीष और आंचल से सब्जी खरीदने के दौरान मोल-भाव को लेकर विवाद हो गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि राम दुलारी और आशीष की बहन आंचल के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद आशीष और उसके पिता बराती लाल ने भी महिला से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पहुंची पुलिस की PRV 0522 और महिला सिपाही ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस टीम से भी उलझ गए। पुलिस द्वारा सख्ती से निपटने पर दोनों पक्ष शांत हुए।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending