Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अमीनाबाद में अवैध काम्प्लेक्स पर चला योगी बाबा का बुलडोज़र

Published

on

Loading

योगी आदित्‍यनाथ सरकार 2.0 लगातार ऐक्‍शन मोड में है। इस बीच गुरुवार को लखनऊ के अमीनाबाद के हनुमान मंदिर परिसर में बन रहे अवैध काम्प्लेक्स को तोड़ने का काम शुरू हो गया। इसे तोड़ने के लिए चार बुलडोज़रों के साथ काफी संख्या में लेबर लगाए गए हैं। नगर निगम की टीम सुबह 10 बजे से ही इसे तोड़ने के लिए डट गई। कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस बल ने लोगों को खदेड़ दिया।

मंदिर परिसर में कई महीने से अवैध निर्माण किया जा रहा था। एलडीए ने इसे सील कराया था। सील के बावजूद निर्माण जारी रहा। 28 अप्रैल को एलडीए ने ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था। एलडीए ने निर्माण कराने वालों को खुद तोड़ने के लिए 16 दिन का समय दिया था। उधर नगर निगम ने भी इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया था। उसने भी निर्माण कर्ताओं को खुद तोड़ने की मोहलत दी थी।

निर्धारित समय के भीतर निर्माण न तोड़ने पर गुरुवार को नगर निगम का दस्ता इसे तोड़ने पहुंचा। 11 बजे तक काम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending