Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा पर जमकर बरसे योगी, बोले- विपक्षी नेताओं ने अभी से विदेश भागने की कर ली तैयारी

Published

on

Loading

लखनऊ। भगवान राम के पुत्र कुश की नगरी कहे जाने वाले सुल्तानपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को विकास विरोधी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक चार चरणों में हुए मतदान के रुझान बताते हैं कि जनता ने विकास विरोधी विपक्षी दलों को नकार दिया है। और इन विपक्षी दलों के नेताओं ने अभी से 11 मार्च को विदेश भागने के लिए अपने टिकट बुक करा लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने जो विकास कराए हैं। उसके चलते यूपी में इतना परिवर्तन हुआ है कि जो लोग पहले जेब में अवैध तमंचा रखकर राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे भी बजरंगबली का गदा लेकर घूम रहे हैं। और यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर गदा लेकर घूमने वाले यह लोग रामभक्तों की कतार में खड़े होकर कारसेवा करते हुए दिखाई देंगे।

सुल्तानपुर के ग्राम कटका में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें राजनीति का कलनेमी बताया। फिर उन्होंने कहा कि राजनीति के कालनेमि को वोट का तमाचा मारने की आवश्यकता है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बीते पांच वर्षों के दौरान जनता की भलाई के लिए कराए गए कार्यों का उल्लेख किया और सपा तथा बसपा सरकार के शासनकाल की अराजकता का बखान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने 2017 से वर्ष 2022 के बीच डबल इंजन की सरकार को काम करते देखा है।

इससे पहले सपा की सरकार थी। भाजपा जो कहती है करके दिखाती है। आज भाजपा नई नजीर प्रस्तुत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले यूपी में सुरक्षा एक चुनौती थी। हर जिले में दंगे होते थे। गुंडे अपराधी अराजकता का तांडव करते थे। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। राशन का पैसा गुंडे खा जाते थे। बसपा के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का राशन वो अकेले खत्म कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा सरकार में ईद मुहर्रम पर बिजली आती थी, अब सबको मिलती है। जो गरीब कनेक्शन नहीं ले सकता था, फ्री में कनेक्शन ले रहा है। वर्ष 2017 के पहले पैसा नेताओं की जेब में चला जाता था अब गरीबों के पास जा रहा है। गरीबों का मकान हो या सड़क निर्माण डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव कार्य कर रही है। अब राज्य में एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। सड़के बन रही हैं। गरीबों को आवास मिल रहे हैं। शौचालय मिल रहे हैं। उज्जवल योजना के तहत लोगों को फ्री में सिलेंडर मिल रहे हैं। इससे विपक्ष परेशान है। सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कब्रिस्तान की बाउंड्री के अलावा सपा अपनी सरकार के कोई अन्य कार्य नहीं बता सकती। हम लोगों ने एक यंत्र विकसित किया है। वह हाईवे भी बनाता है और माफिया को भी रगड़ता है।

अब यूपी में कांवड़ यात्रा निकलती है। बम-बम भोले का उदघोष करते हुए कांवरिये निकलते हैं। इलाहाबाद में कुंभ, काशी में दीपोत्सव और मथुरा में बृज की होली का आयोजन होता है। पिछली सरकारों में अन्नदाता आत्महत्या करता था। किसान भूख से मरता था। व्यापारी तबाह था। नौजवान बेरोजगार था। मगर अब यूपी की सूरत बदल रही है क्योंकि भाजपा सरकार सबका साथ सबके विकास की भावना के तहत कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि अब उत्तर प्रदेश नए भारत का नया यूपी बनने की ओर अग्रसर है। इसके लिए हमें एक बार फिर 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई

Published

on

Loading

प्रयागराज। एक यू ट्यूबर से बात करते हुए सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स का नाम शमीम है। उसका एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमें वो कह कह रहा था, ‘कौन है योगी आदित्यनाथ? अगर हिम्मत है तो हमारे लालगोपालगंज इलाके में आए। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाकर दिखा दें। बकरा बनाकर काटेंगे। चैलेंज, खुल्ला चैलेंज।’

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही। लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया। इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था।

Continue Reading

Trending