Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने शावक को पिलाया दूध, बोले- यही है रामराज्य की आदर्श भावना

Published

on

सीएम योगी

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने आज बुधवार को गोरखपुर चिड़ियाघर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक शावक को गोद में उठाकर उसे बोतल से उन्हें दूध पिलाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा रामराज्य की आदर्श भावना के अनुरूप हम मानव कल्याण के लिए काम करें,साथ ही हम प्रत्येक प्राणी की रक्षा और संरक्षण के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा आज चिड़ियाघर में सफेद बाघिन छोड़ी गई,बहुत रोमांचित करने वाला क्षण था। साथ ही तेंदुए के दो बच्चों के नामकरण भी किये गए। मैंने स्वयं उसे दूध भी पिलाया।

यह भी पढ़ें

गांधी जयंती पर योगी सरकार ने रचा इतिहास, दिए एक लाख से ज्यादा नल कनेक्शन

सीएम योगी जब मैं वहां गया तो वो शांति से बैठ गए,जबकि सांसद जी पर झपट पड़ा था। इसी से रामचरित मानस की पंक्तियां याद आती है ‘हित अनहित पशु पक्षी जाना’। पशु पक्षी जानते हैं कि कौन हमारा हितैषी है,कौन हमारा अनहित कर सकता है।

उन्होंने कहा नमामि गंगे के परिणाम आज सामने है। कानपुर में आज सीवर का पानी नही गिरता आज वहां सेल्फी पॉइंट बन गया है। जाजमऊ में गिरने वाला सीवर का पानी आज नही है,आज वहां जलीय जीव पैदा होता है। आज डॉल्फिन गंगा में फिर से दिखाई पड़ते हैं। वन विभाग ने सौ करोड़ वृक्षारोपण किये है। अच्छा पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है,और ग्लोबल वार्मिंग के लिए भी।

इससे पूर्व सीएम योगी ने इसी चिड़ियाघर में ढाई महीने पहले लाई गई सफेद बाघिन गीता को क्रॉल से मुख्य बाड़े में छोड़ा। उन्होंने यहां तेंदुए के दो बच्चों का नामकरण भी किया। सीएम ने तेंदुए के एक शावक का नाम चंडी और दूसरे का भवानी रखा। अब व्हाइट टाइगर के मुख्य बाड़े में पहुंचते ही गुरूवार से पर्यटक इसका दीदार भी कर सकेंगे।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चिड़ियाघर स्थापित कराया था। मार्च 2021 को उन्होंने इसका लोकार्पण किया था।

#cmyogi

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending