Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पिज़्ज़ा खाने के हैं शौकीन? जान लीजिए इससे होने वाले नुक्सान

Published

on

Loading

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पिज्जा सबका पसंदीदा होता है। अक्सर वीकेंड पर लोगों को पिज्जा खाते हुए देखा जा सकता है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि पिज्जा खाने में काफी टेस्टी लगता है, लेकिन हेल्थ के लिए यह कई मायनों में नुकसानदायक होता है। खास बात यह है कि लोग घरों में ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी पिज्जा को ऑर्डर कर देते हैं। अगर आप भी पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो सावधान होने की जरूरत है। ज्यादा पिज्जा खाने वाले लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Love pizza? Here's how to make gluten-free vegan pizza at home - Times of  India

रात के समय ना खाएं पिज्जा

Different kinds of pizza for all types of foodies | Food | Manorama English

पिज्जा एक तरह का फास्ट फूड होता है, जिसमें कैलोरी व फैट की मात्रा काफी होती है। इसे खाने से हमारा पेट तो भर जाता है, लेकिन हमारे शरीर को हर दिन कुछ पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो इसमें नहीं होते। दरअसल पिज्जा को पचाने में हमारे पाचन तंत्र को काफी समय लगता है। ऐसे में रात के समय खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप पहले से एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो पिज्जा बिल्कुल ना खाएं।

दिल को पहुंचाता है नुकसान

Mumbai: These are the 5 best gourmet pizza delivery places to order from  this weekend | GQ India

बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। पिज्जा में कोलेस्ट्रोल की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें चिकन ऐड कर दिया जाता है, तो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में दिल के मरीजों को इससे दूर रहना चाहिए।

वजन बढ़ाता है

Pizza Recipe - Easy Homemade Healthy Pizza Recipe

लोग कई बार बड़े साइज का पिज़्ज़ा ऑर्डर कर देते हैं और उसे खाकर ओवरईटिंग कर लेते हैं। क्योंकि पिज़्ज़ा टेस्टी भी होता है इसलिए लोग तब तक खाते हैं जब तक मन भर जाए। इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक

5 ways to make pizza without an oven and yeast | The Times of India

पिज़्ज़ा की एक स्लाइस में भी काफी मात्रा में कार्ब्स होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक पिज़्ज़ा खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending