Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मास्क की जगह पेंट लगाकर प्रशासन को दे रही थीं धोखा, पासपोर्ट हुआ जब्त

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी भारत समेत कई देशों में अभी भी लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रही है। इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए एक्सपर्ट्स मास्क लगाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो विशेषज्ञों की इस सलाह को नजरअंदाज कर दूसरों के लिए भी खतरा बन गए हैं। आज हम ऐसी ही दो महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो जो मास्क की जगह पेंट चेहरे पर लगाकर लगातार प्रशासन को मूर्ख बना रही थीं।

मामला इंडोनेशिया का है। इन दोनों को चेहरे पर मास्क की जगह पेंट लगाकर सूपरमार्केट में घूमना महंगा पड़ गया। कोरोना काल में मास्क न पहनने पर इन दोनों का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

बता दें कि इंडोनेशिया में भी संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क अनिवार्य है।  इंडोनेशिया के बाली  में हाल ही में दो महिलाओं के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए। ये दोनों महिलाओं ने सुपरमार्केट में जाने के लिए जो मास्क पहना था,  असल में वो मास्क नहीं था बल्कि चेहरे पर मास्क जैसी दिखने वाली पेंटिंग की गई थी। मास्क के बिना सुपरमार्केट में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए इनमें से एक महिला ने दुकानदारों को बेवकूफ बनाने के लिए अपने चेहरे पर नीले रंग के मास्क की पेंटिंग बना ली ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरमार्केट में टहलते हुए  जोश पालर लिन और लीया नाम की इन दो महिलाओं का किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की लीया की पहचान रूसी नागरिक और जोश की पहचान ताइवान की नागरिक के तौर पर हुई और उनके निर्वासन की आशंका जताई जा रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending