Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

डॉ नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण, वर्षों बाद अपने पैरों पर खड़ी हुई महिला

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि देश में एक अलग स्थान रखता है। यहां पर दूर-दराज से मरीज आते हैं और स्वस्थ होकर जाते हैं। ऐसी ही एक मरीज वंदना जिनकी उम्र 55 साल से अधिक थी पिछले कई सालों से कूल्हों की समस्या से परेशान थी।

चलने में लाचार और कोई काम करने में पूरी तरह से असमर्थ थी। जांच में पता चला कि इन्हें एनकाईलोसिग स्पोंडिलाइसिस नामक गंभीर बीमारी है। जिसके कारण पिछले कई सालों से चल फिर भी नहीं पा रही थीं।

कई जगह इलाज कराए गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली और परेशानी जस की तस बनी रही। जिसके बाद उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के अस्थि रोग विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर नरेंद्र सिंह कुशवाहा से मुलाकात की और उन्हें अपनी इस गंभीर बीमारी के विषय में बताया। डॉक्टर नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने जांच में पाया कि कूल्हे की स्थिति काफी गंभीर है और उसका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा।

डॉक्टर नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने वंदना का सफलतापूर्वक कूल्हा प्रत्यारोपण किया और हड्डी की ड्राफ्टिंग की। जिसके पश्चात सर्जरी के अगले ही दिन वंदना अपने पैरों पर खड़ी हो गई और ऑपरेशन के तीन दिन बाद बिना सहारे के चलने लगी। वंदना का कहना है कि इस ऑपरेशन के बाद उन्हें नया जीवन मिला है ।

इसी तरह बहराइच की ललिता जो पिछले कई सालों से चलने फिरने में असमर्थ थी उनका भी कूल्हा खराब हो गया था और तमाम डॉक्टरों से निराश होने के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में उन्होंने डॉक्टर नरेंद्र सिंह कुशवाहा से को दिखाया। उनका भी सफलतापूर्वक कूल्हा प्रत्यर्पण किया गया और अब ऑपरेशन के 24 घंटे बाद ही वह अपने पैरों पर खड़ी होने में सक्षम हो गई।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending