Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

Published

on

Loading

देश में कोरोना वायरस के मामले में बीते दिन थोड़ी कमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 15,388 नए मामले दर्ज किए गए और 77 लोगों ने इस जानलेवा संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक लगातार बढ़ रहे सक्रिय मामलों में भी कमी देखी गई है। ताजा आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,388 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1,12,44,786 पहुंच गया है। देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल लोगों संख्या 1,57,930 हो गई है।

बता दें कि कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। कोरोना फिर से न बेकाबू हो जाए इसके लिए राज्य सरकारों ने एक बार फिर से सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending