Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आंध्र प्रदेशः कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद महिला को आया बुखार, और फिर….

Published

on

Loading

पुलिवेंदुला। आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बड़ा बुखार की चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई। मृतक टी. नारायणम्मा आंगनवाड़ी शिक्षिका थी।

उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई थी। वैक्सीन लगने के बाद दूसरे दिन ही नारायणम्मा को बुखार चढ़ गया था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने जांच की गई तो उन्हें टाइफाइड बुखार पाया गया, जिसके बाद उन्हें कडप्पा के रिम्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, वह घर लौट आई, क्योंकि वह रिम्स में बुखार से उबर नहीं पाई थी। नारायणम्मा की गुरुवार रात घर लौटने के एक घंटे के भीतर मृत्यु हो गई। अब उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनकी मृत्यु इसलिए हुई है, क्योंकि वैक्सीन विफल रही है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending