Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हैदराबाद : एक बार फिर से चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं योगी आदित्यनाथ

Published

on

Loading

28 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के 150 वार्डों के लिए होने वाले चुनावों में प्रचार करेंगे। हालांकि निगम चुनाव आमतौर पर एक स्थानीय मामला होता है लेकिन भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं।

26/11 मुंबई हमलाः आतंकियों की जानकारी देने वाले को अमेरिका ने किया 35 करोड़ देने का ऐलान!

योगी आदित्यनाथ हाल के दिनों में पार्टी के सबसे बड़े भीड़ खींचने वाले नेताओं में से एक के रूप में उभरे हैं, जिसका सबसे अच्छा उदाहरण हाल में संपन्न हुए बिहार विधानसभा का चुनाव है।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री 28 नवंबर को हैदराबाद में एक रोड शो करेंगे। वहां वो एक दिन का प्रचार करेंगे।

पहली दिसंबर को होने वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का चुनाव भाजपा के लिए एक प्रतिष्ठा का सवाल है और ये इस बात से पता चलता है कि यहां भाजपा के कई स्टार प्रचारक मैदान में उतर रहे हैं जो कि अकसर स्थानीय चुनाव में देख्रने को नहीं मिलता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending