Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड: प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के बेटे ने की आत्महत्या, रिजल्ट को लेकर था तनाव में

Published

on

Loading

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में 10वीं के रिजल्ट आने के एक दिन पहले प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रीतू रानी सिंह के बेटे देव कुमार ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देव अपने रिजल्ट को लेकर तनाव में था जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि परिजन तुरंत देव कुमार को बीजीएच लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद रीतू रानी समेत परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं।

बता दें कि देवकुमार इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल हुआ था। बुधवार को उसका रिजल्ट आना था। परीक्षा परिणाम से पहले की रात उसने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या को परीक्षा परिणाम से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह बोकारो के विधायक विरंची नारायण चास स्थित रीतू रानी के घर पहुंचे।

#bjp #suicide #jharkhand

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending