Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लॉकडाउन के बीच दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि ये झटके ज्यादा तेज नहीं थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.2 मापी गई।

बता दें कि ये लॉकडाउन में चौथी बार है जब दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा, भूकंप का केंद्र दिल्ली से 13 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप की गतिविधि की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी की जानकारी के अनुसार, दिन में 11.28 बजे 8 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया था।

इससे पहले 12 अप्रैल, 13 अप्रैल और 10 मई को दिल्ली क्षेत्र में हल्के तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। तीनों भूकंपों में भी किसी भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending