Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चमत्कारः कोरोना से पीड़ित मां-बाप के साथ 15 दिन रहा बच्चा, फिर भी नहीं हुआ संक्रमित

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के सिविल हॉस्पिटल में एक बच्चा कोरोना संक्रमित मां-बाप के साथ रहा लेकिन उसका टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव आया।

बच्चा अपने माता पिता के साथ 15 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में था। इस वार्ड कई और कोरोना के मरीज भी थे लेकिन बच्चा फिर भी संक्रमित नहीं हुआ।

बता दें कि यह बच्चा अपने परिवार के साथ श्री हजूर साहिब से लौटा था और इसके माता-पिता समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रशासन की ओर से बच्चों को अलग रखने के लिए उनके परिजनों को कहा गया, लेकिन न तो परिवार माना और न ही बच्चा। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में ही रहने दिया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से बच्चे के दो बार टेस्ट किए गए, लेकिन इसकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई।

पिता ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ ही सोता था और उनके साथ ही खाना खाता था। जिस वार्ड में उन्हें रखा गया था, वहां करीब 10 अन्य पॉजिटिव मरीज भी थे, लेकिन फिर भी बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव ही पाई गई।

आइसोलेशन वार्ड में वह हर वक्त मास्क पहन कर रखते थे। विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता की जांच होनी चाहिए। इससे शोधकर्ताओं को कोरोना से जुड़ी कोई नई जानकारी प्राप्त हो सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending