अन्तर्राष्ट्रीय
मोटेरा स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप बोले- भारत आना गर्व की बात, पीएम मोदी हैं चैंपियन
अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। भारत पहुंचकर सबसे पहले ट्रंप अपनी पत्नी मिलेनिया ट्रंप के साथ साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ मोटेरा स्टेडियम 1 लाख लोगों को संबोधित करने पहुंचे।
मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्वागत भाषण देकर डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे लगवाए और नमस्ते ट्रंप की बात कही। पीएम मोदी ने यहां कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का पूरा परिवार अहमदाबाद आया और सीधा साबरमती आश्रम गया।
पीएम मोदी ने कहा कि ये धरती गुजरात की है लेकिन आज पूरे भारत का नज़ारा दिख रहा है। अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अमेरिका-भारत के रिश्ते ऊंचाईयों को छू रहे हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोटारा स्टेडियम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरूआत ट्रंप ने नमस्ते कहकर की। ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि भारत आना एक गर्व की बात है, नरेंद्र मोदी एक चैंपियन हैं जो भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं और फर्स्ट लेडी 8000 मील का दौरा कर यहां पहुंचे हैं। अमेरिका हिंदुस्तान का दोस्त है, अमेरिका हिंदुस्तान का सम्मान करता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि 5 महीने पहले अमेरिका ने पीएम मोदी का स्वागत किया था, आज हिंदुस्तान हमारा स्वागत कर रहा है जो हमारे लिए खुशी की बात है। आज हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारा स्वागत किया, आज से भारत हमारे लिए सबसे अहम दोस्त होगा।
पीएम मोदी ने अपने जिंदगी में काफी मेहनत की और चायवाले की तरह शुरुआत की, उन्होंने अपने पिता की चाय की दुकान पर काम किया। पीएम मोदी को आज हर कोई प्यार करता है, लेकिन वो काफी टफ हैं। आज पीएम मोदी हिंदुस्तान के सबसे प्रमुख नेता है, पिछले साल 60 करोड़ से अधिक लोगों ने पीएम मोदी को वोट किया और सबसे बड़ी चुनावी जीत दर्ज करवाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ गुजरात के नहीं बल्कि देश के लिए गर्व हैं, जो असंभव को संभव बना सकते हैं। प्रधानमंत्री की अगुवाई में आज भारत तरक्की कर रहा है और ये विकास की यात्रा दुनिया के लिए मिसाल है। आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बड़ी शक्ति बन गया है। भारत ने एक दशक के भीतर ही कई करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला।
डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान उज्जवला योजना, इंटरनेट सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मोदी सरकार की कई योजनाओं का जिक्र किया। अमेरिकी राष्ट्रपति बोले कि आज भारत बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है, जो इस सेंचुरी की सबसे बड़ी बात है। आपने ऐसा एक शांतिपूर्ण देश होने के साथ हासिल किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी का भी जिक्र किया। अमेरिकी राष्ट्रपति बोले कि भारत हर साल 2000 से अधिक फिल्में बनाता है, जो बॉलीवुड है। पूरी दुनिया में इसका स्वागत किया जाता है, लोग भांगड़ा-म्यूज़िक का जिक्र करते हैं, लोगों को DDLJ भी काफी पसंद है। डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत ने दुनिया को सचिन, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई