Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अचानक रोक दी गई अमरनाथ यात्रा, ये बड़ी वजह आई सामने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अलगाववादियों के बंद का असर अमरनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा है। अलगाववादियों के बंद के ऐलान के बाद एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई।

यात्रियों को शनिवार को जम्मू-कश्मीर में नहीं जाने दिया गया। अलगाववादियों के बंद के ऐलान के बाद सुरक्षा बल अमरनाथ यात्रियों को लेकर हाई अलर्ट पर है।

घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बल चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं. अलगाववादियों के संयुक्त संगठन ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशीप के श्रीनगर बंद की कॉल के बीच आज सुरक्षा बलों को अलग-अलग गाड़ियां न ले जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही सुरक्षा बलों और आर्मी को कश्मीर के आंतरिक इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending