Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Live: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया शहीदों को कंधा, ‘वीर जवान अमर रहे’ के लगे नारे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। गुरूवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया।

हमले के बाद पीएम मोदी के अगुवाई में शुक्रवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीएसएस) की बैठक हुई। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह वित्तमंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण शामिल हुए।

बैठक के बाद राजनाथ सिंह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इतना ही नहीं उन्होंने शहीदों के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

इस दौरान वहां वीर जवान अमर रहे के नारे भी लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जाएगा।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending