Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

70 साल का हुआ यूपी, सीएम योगी ने दी बधाई

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का आज यानी रविवार को 70 साल का हो गया। 24 जनवरी 1950 को इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने इस अवसर पर बधाई दी है।

सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों। वहीं देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी प्रदेश की जनता को यूपी दिवस के मौके पर बधाई दी है।

राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएँ हैं जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ. प्र. निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।’

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्तरखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बधाई दी है। सीएम रावत ने लोगों को बधाई बधाई देते हुए ट्विट किया, उत्तरप्रदेश के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में निरंतर विकास कर रहा है। मैं भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार से उत्तरप्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति व खुशहाली के लिए मंगल कामना करता हूँ।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending