Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार के लिए बुरी खबर! बंगाल रैली में घायल हुए Modi समर्थक, महिलाएं भी शामिल

Published

on

Loading

पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान मची भगदड़। यही वजह थी कि उनको बीच मे अपना भाषण रोकना पड़ा। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे घायल हुए।
ठाकुरनगर में जब मोदी मटुआ समुदाय की रैली को संबोधित कर रहे थे उसी वक्त बाहर खड़े उनके समर्थक अंदर आने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद रैली मे भगदड़ मच गयी। मोदी ने लोगों से अपनी ही जगह पर बने रहने की अपील की, लेकिन उनकी अपील का किसी पर कोई असर नहीं पड़ा।

समर्थक मंच के सामने खाली जगह में कुर्सियां फेंकने लगे ताकि अंदरुनी हिस्से में जगह बन पाए जबकि यह जगह महिला समर्थकों के लिए निर्धारित थी।

ठाकुरनगर मे भाषण देते हुए मोदी ने ममता सरकार [दीदी] को बुझता हुआ दिया कहते हुए कहा कि “बुझता दिया ज़्यादा देर जलता नहीं है”।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि मैं समझ सकता हूं कि क्यों दीदी (ममता बनर्जी) और उनकी पार्टी हिंसा, निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल है। वह हमारे लिए आपके प्यार से घबरा गई हैं। उन्होंने कहा कि जुल्म और अत्याचार के बाद लोगों को अपने देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश को छोड़कर भारत आना पड़ा। ऐसे लोगों को हिंदुस्तान में रहने का अधिकार मिलना चाहिए इसलिए हम नागरिकता का कानून लाए है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending