Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

West Bengal: बेटे ने की पिता की ह्त्या, पांच टुकड़ों में काट डाला शव

Published

on

mother hanged herself after brutally killed her disabled son In Mathura

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर इलाके में एक सेवानिवृत्त नौसैनिक का क्षत-विक्षत शव मिला है। नौसैनिक के बेटे ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इस बीच पुलिस ने नौसैनिक का शव बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें

दिल्ली: प्रेमिका की ऐसी जघन्य हत्या, आरी से कर डाले 35 टुकड़े

ट्विटर में होंगे बड़े बदलाव, एलन मस्क ने किया एलान

मामले की जांच की गई तो पता चला कि बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। इसके बाद शव को आरी से काट दिया था। दोनों ने शव के पांच टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया।

19 नवंबर को तालाब में मिला था शव

पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को एक तालाब से एक पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती के रूप में हुई है। उनकी उम्र 55 साल के करीब है। वे भारतीय नौसेना के पूर्व गैर-कमीशन अधिकारी थे। वे 2000 में रिटायर हुए थे। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ पाया गया है।

14 नवंबर को परिवार में हुआ था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने 15 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इससे पहले 14 नवंबर को उनके परिवार में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मौत हो गई।

इसके बाद बेटे ने शव के पांच टुकड़े किए और मां के साथ मिलकर सभी को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत थी। पुलिस ने फिलहाल शव का ऊपरी हिस्सा बरामद किया है।

West Bengal, Son kills father in West Bengal, murder in West Bengal, West Bengal news,

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending