Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

मोदी नहीं जीते तो हर शहर में पैदा होगा आफताब: हिमंत बिस्वा सरमा

Published

on

Himanta Biswa Sarma

Loading

कच्छ। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोट मांगने आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने नया शिगूफा छोड़ दिया है। सरमा ने आज शनिवार को कच्छ में चुनावी रैली के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताना बहुत जरूरी है, अगर वह नहीं जीते तो हर शहर में आफताब पैदा होगा। सरमा ने श्रद्धा मर्डर केस को लव जिहाद से भी जोड़ा।

गौरतलब है कि दिल्ली के महरोली इलाके में आफताब पूनावाला नाम के शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े करके उसे इलाके के जंगलों में फेंक दिया।

हिमंत सरमा ने कहा, ‘अगर देश में कोई मजबूत नेता नहीं होगा तो हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे। मोदी को जिताना बहुत जरूरी है, अगर वे नहीं जीते तो हर शहर में आफताब पैदा होगा। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना देश की जरूरत है।’

श्रद्धा मर्डर केस को लव जिहाद से जोड़ा

असम सीएम ने कहा कि ‘आफताब बहला-फुसलाकर श्रद्धा को मुंबई से दिल्ली लाया था और लव जिहाद के नाम पर उसके 35 टुकड़े कर दिए। एक लड़की की लाश फ्रिज में रखी थी। इसके बावजूद दूसरी लड़की को घर लाकर डेट करने लगा।’

‘सब्र रखो, कॉमन सिविल कोड भी आएगा’

कॉमन सिविल कोड पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘कश्मीर से धारा 370 हटाई, तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया। सब कुछ सुचारु रूप से चला, कहीं कोई हंगामा नहीं हुआ। सब्र रखो, कॉमन सिविल कोड भी आ जाएगा और चार-चार शादियों से छुटकारा मिल जाएगा।’

Himanta Biswa Sarma, Himanta Biswa Sarma in gujrat, Himanta Biswa Sarma in gujrat election,

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending