Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में भरी हुंकार, ममता बनर्जी पर उठाए ये गंभीर सवाल!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं।

इसी कड़ी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फालाकांटा में रैली को संबोंधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि ‘जो बंगाल श्रद्धा और सम्मान के लिए जाना जाता था वहां आज न तो मां सुरक्षित है न ही मिट्टी और न कोई आदमी।’ उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने  लोकतंत्र को शोकतंत्र में बदल दिया है। ‘राम के नाम” पर ममता सरकार को इतनी जलन है कि  ममता सरकार ने पाठ्यक्रम में रामधेनु को रोंगधेनु में बदल दिया। यहां ईद और मोहर्रम की अनुमति मिल जाती है, लेकिन दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं मिलती है।

पश्चिम बंगाल भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ है। मोदी सरकार के आने के बाद बंगाल मे न भ्रष्टाचार बचेगा और न ही भ्रष्टाचारी। कोलकाता में हुई ममता की मेगा रैली पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब केवल सरकार को बचाने के लिए राजनीति की जा रही है, लेकिन राजनीति सरकार के गठन के लिए नहीं, बल्कि देश के गठन के लिए होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, उद्योग खत्म हो रहे हैं। नौजवान बेकार हो रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ की घटनाएं बढ़ रही है। राजनाथ ने लोगो से 5  साल के लिए भाजपा को मौका देने कि बात करते हुए कहा कि लोकसभा 2019 चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार बंगाल कि वित्तीय स्तिथि बदलकर रख देगी।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending