Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मां-बाप की इस ख्वाहिश के लिए इस लड़की ने बनाए दर्जन भर से ज्यादा ब्वॉयफ्रेंडस, फिर एक-एक करके सबसे…

Published

on

Loading

अपने मां-बाप को हर इंसान खुश रखने की कोशिश करता है।उनकी सारी इच्छा को पूरा करना चाहता है। लेकिन एक लड़की ने अपने मां-बाप की इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसा काम किया। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, यह मामला चीन के बीजिंग का है। शायोली नाम की लड़की के मां-बाप घर खरीदना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाएं। मां बाप की इस ख्वाहिश पूरी करने के लिए बेटी ने एक अनोखा तरीका अपनाया। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।

आपको बता दें, लड़की घर तो खरीदना चाहती थी, लेकिन उसके पास पैसे ही नहीं थे। इसके लिए उसने एक ब्वॉयफ्रेंड बनाया, उससे आईफोन 7 गिफ्ट में मांगा। उसके उनसे 20 ब्वॉयफ्रेंड बनाए और सभी से एक एक आईफोन 7 एस गिफ्ट में मांगा। इसके बाद उसने सारे फ़ोन को करीब 12,23,186 रुपए में बेच दिया। इसके बाद उसने इसी पैसे से अपना नया घर खरीद लिया।

बता दें, सोशल मीडिया पर ये किस्से लोग खूब शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग यूजर्स की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि लड़की ने अपने-बाप की इच्छा पूरी की, जो तारीफ के लायक है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending