Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

साउथ के ये दिग्गज एक्टर लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव, बोले- अबकी बार जनता की सरकार

Published

on

Loading

हाल के दिनों में राजनीति में शामिल होने वाले रजनीकांत और कमल हासन के बाद प्रकाश राज साउथ सिनेमा से तीसरे बडे़ एक्टर हैं। साउथ के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने नए साल के मौके पर राजनीति में आने का एलान किया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

उन्होंने इसका एलान करते हुए कहा कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। उन्होंने ये एलान टि्वटर से किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘सभी को नए साल की शुभकामनाएं, एक नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी… आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप उतरूंगा। सीट की जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी। अबकी बार जनता की सरकार।’

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रकाश ने आगे लिखा, ‘चुनाव क्षेत्र की जानकारी जल्द ही। अबकी बार जनता की सरकार #citizensvoice #justasking संसद में भी।’

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending