Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर कई महीने तक शख्स ने बनाए संबंध, लेकिन जब प्रेमिका प्रेग्नेंट हो गई फिर…

Published

on

Loading

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने लड़की को पहले प्रेम के जाल में फंसाया फिर उसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जब यह बात प्रेमी को पता चली तो वह फरार हो गया। लड़की कई महीने तक बॉयफ्रेंड का इंतजार करती रही।

लड़की का इंतजार तब जाकर खत्म हुआ जब उसे पुलिस दूसरे राज्य से पकड़ कर ले आई। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों की शादी थाने में ही करा दी।

मामला झांसी के 20 किलोमीटर दूर बबीना कस्बे का है जहां एक युवक-युवती को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के बीच इजहार हुआ।

इसके बाद दोनों के बीच संबंध भी बन गए। इससे प्रेमिका प्रेग्नेंट हो गई। प्रेमिका ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी प्रेमी को दी, लेकिन जैसे ही ये खबर मिली, वह फरार हो गया।

चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की के परिजनों और प्रेमिका ने रेप के आरोप लगाने की बजाय प्रेमी को तलाश करने की गुहार लगाई। प्रेमिका कुछ माह की प्रेग्नेंट थी, इसके बाद भी वह इंतज़ार करती रही।

एक पहले ही पुलिस ने प्रेमी का ढूंढ निकाला। यूपी से मध्य प्रदेश के भोपाल से पुलिस प्रेमी को लाई. प्रेमिका और परिवार को थाने बुलाया और थाने में ही दोनों की शादी करा दी।

इस तरह से पुलिस ने भाग रहे प्रेमी के गले में प्रेमिका के हाथों जयमाल डलवा दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए सहमत थे, इसलिए दोनों की शादी करा दी गई।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending