Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनिल कपूर की वजह से ही हो सकी है दीपिका-रणवीर की शादी, नेहा के शो में हुआ खुलासा!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपनी शादी की तीसरी रिशेप्शन पार्टी दी।

इस पार्टी में बिजनेसमैन सहित तमाम बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की जिसमें रणवीर के रिश्तेदार अनिल कपूर भी शामिल थे।

शादी के बाद खबर आ रही थी कि अनिल रणवीर से नाराज चल रहे हैं लेकिन रिशेप्शन में पहुंचकर उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

हाल ही में अनिल नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे जहां उन्होंने दीपिका और रणवीर से जुड़ा अहम खुलासा किया। अनिल ने बताया “दीपिका और रणवीर दोनों बहुत प्यारे हैं। मुझे याद है फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग के दौरान दीपिका सेट पर आई थी।”

अनिल ने बताया, “तब हम शिप में एक शॉट करने जा रहे थे। तभी मैंने उसे बोला, छोड़ना मत इसको, ये लड़का सुपरब है यार… बेहतरीन पसंद, इससे बेहतर लड़का तुम्हे नहीं मिल सकता है।”

गौरतलब है कि रणवीर और अनिल दिल धड़कने दो के बाद एक बार फिर तख्त फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं।

शादी के बाद जल्द ही रणवीर की फिल्म सिंबा रिलीज हो रही है देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending