Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लखनऊ : केजीएमयू के न्यूरो सर्जन डॉ. रवि देव पर रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading

लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। केजीएमयू में न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी रहे डॉ. रवि देव के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया हैं। महिला ने डॉक्टर के खिलाफ महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला के मुताबिक वह 2013 में डॉक्टर के पास ब्रेन ट्यूमर का इलाज करवाने गई थी, जहां नशीली दवा खिलाकर उसका रेप किया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। फिर उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा।

गर्भवती होने पर डा. रवि देव ने युवती से अबॉर्शन कराने के लिए कहा। लेकिन वह तैयार नहीं हुई। और 2015 में उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की हिफाजत के लिए वह अलग रहने लगी। युवती डॉक्टर की यातनाओं से परेशान हो गई तो उसने डॉक्टर से सारे रिश्ते तोड़ दिए।

जिसके बाद वह अपने पुलिस-पत्रकार दोस्तों को लेकर युवती को धमकाने पहुंच गया। पांच साल तक यातनाएं झेलने के बाद युवती का सब्र जवाब दे गया। उसने महानगर कोतवाली में डा. रवि देव व उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। डॉक्टर पर आईपीसी की धारा 341, 323, 354(ग), 376, 377, 506, 313 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending