नेशनल
लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में मालेगांव ब्लास्ट का आरोपी, इस सीट से दाखिल करेगा पर्चा
नई दिल्ली। लोकसभा 2019 को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साल 2008 में मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय अब चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रमेश पश्चिम बंगाल के जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से हिंदू महासभा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। 29 सितंबर को हुए इस बम ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 101 लोग घायल हो गए थे।
धमाके के बाद मेजर रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद उन्होंने 9 साल जेल में गुजारे। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। जेल से रिहा होने के बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाली बातें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकी दी जाती थी कि उनके सामने उनकी बेटी से रेप किया जाएगा। उनकी पत्नी को लेकर भी उन्हें धमकी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि ऐसा बड़े अधिकारी करते थे। उन्होंने कहा कि वह अधिकारी जो इस वक्त बड़े पदों पर हैं उनके साथ जेल में बुरा बर्ताव करते थे।
उन्होंने जेल से बाहर आकर किए बड़े खुलासे में यह भी कहा था कि मामले की दूसरी आरोपी साध्वी प्रज्ञा के साथ भी जेल में बुरा बर्ताव होता था। मामले में साजिश का सूत्रधार कर्नल पुरोहित, साधवी प्रज्ञा, राकेश थावड़े और मेजर रमेश उपाध्याय को बताया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू आतंकवादी तक कहा गया। उनके मकान मालिक को भी कहा गया कि उनके घर में आतंकवादी रह रहे हैं और वह उनसे घर खाली करवा दें।
आपको बता दें कि उपाध्याय सेना में रहते हुए आतंकियों के खिलाफ कई जंग लड़ चुके हैं। जम्मू कश्मीर और पंजाब में आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी है। साथ ही श्रीलंका भेजी गई इंडियन पीस कीपिंग फोर्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हे कई अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस केस में इसलिए धकेला गया क्योंकि वह अभिनव भारत संगठन के सदस्य थे।
नेशनल
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”
सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव
-
नेशनल2 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, अमित शाह ने डाला वोट
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद
-
नेशनल2 days ago
सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई
-
नेशनल1 day ago
अरुणाचल प्रदेश में 28 असंतुष्ट नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से किया बाहर