Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

RAKSHA BANDHAN Spcl: बहनें राशि के अनुसार भाइयों को इन रंगों की राखी बांधें !

Published

on

Loading

रक्षाबंधन बहन- भाई के बीच के प्यार का सबसे पवित्र दिन होता है। इस बार 26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 4 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। भद्रा का साया रक्षाबंधन के दिन पहले ही समाप्त हो जाएगा। अगर बहनें अपनी राशि के अनुसार रंग वाली राखी भाई को बांधेंगी तो भाई के लिए शुभ होगा। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन भाई को कौन से रंग वाली राखी बांधनी चाहिए।

मेष राशि – इस राशि वाली बहनें भाई को लाल रंग की राखी बांधें।

वृषभ राशि – इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधें।

मिथुन राशि – इस राशि वाली बहने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें।

कर्क राशि – इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें।

सिंह राशि – इस राशि वाली बहनें भाई को गोल्डन, पीली रंग की राखी बांधें।

कन्या राशि – इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधें।

तुला राशि – इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर सफेद, क्रीम राखी बांधें।

वृश्चिक राशि – इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर लाल राखी बांधें।

धनु राशि – इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर चंदन की राखी या फिर रेशमी रंग की राखी बांधें।

मकर राशि – इस राशि वाली बहनें भाई को गहरे रंग की राखी जैसे नीले रंग की राखी बांधें।

कुंभ राशि – इस राशि वाली बहनें भाई को रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधें।

मीन राशि – इस राशि वाली बहनें भाई की कलाई पर सुनहरे पीले रंग की राखी बांधें।

Image Copyright : Google

 

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending