Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग हुई शुरू, एक्टर ट्वीट कर दी जानकारी

Published

on

Loading

मुंबई। कोरोना काल की दूसरी लहर खत्म होने के साथ जीवन फिर से पटरी पर लौट रहा है। राज्य सरकारे भी अब लाक्डाउन में छूट दे रही है। इसका सीधा फायदा फिल्म इंडस्ट्री को भी हो रहा है। अब अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू हो रही है। खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी साझा कर दी है।

अक्षय कुमार ने अपनी बहन को डेडिकेट की फिल्म

अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट फोटो आनंद एल राय के साथ सेयर की। जिसमे दोनो बाते करते हुए नजर आ रहे है। अक्षय ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है और माथे पर टीका भी लगाया है। वही दूसरी ओर आनंद एल राय भी अक्षय़ के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है।

तस्वीर शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने लिखा- मैं अपनी बहन के साथ बड़ा हुआ. वो मेरी पहली दोस्त थी. हमारी दोस्ती अद्भुत थी. @aanandlrai’s #RakshaBandhan… उसी को समर्पित है और भाई-बहन के एक खूबसूरत बॉन्ड को सेलिब्रेट करने का जरिया भी. आज पहले दिन की शूटिंग है. आप सभी का प्यार और दुआएं चाहता हूं।

ये हैं अक्षय की ऑनस्क्रीन बहनें

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन सिस्टर का रोल सहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृथि श्रीकांत प्ले कर रही हैं। इस फिल्म की घोषणा साल 2020 में रक्षाबंधन के पर्व के दौरान की गई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending