Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संस्कृत, अरबी, फारसी के विद्वान सम्मानित

Published

on

संस्कृत, अरबी, फारसी, महर्षि बद्रायण व्यास सम्मान, प्रणब मुखर्जी ,

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2014 के लिए महर्षि बद्रायण व्यास सम्मान और संस्कृत, पाली/प्राकृत के विशिष्ट विद्वानों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। राष्ट्रपति ने वर्ष 2014 के लिए संस्कृत के 14 विद्वानों, संस्कृत (अंतर्राष्ट्रीय) के लिए एक, अरबी के लिए दो और फारसी एवं पाली/प्राकृत के लिए एक-एक विद्वान को सम्मानित किया। केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने वर्ष 1958 में संस्कृत, अरबी और फारसी भाषाओं के विद्वानों के सम्मान में प्रमाण-पत्र प्रदान करने की योजना शुरू की थी। इसमें 1996 में पाली/प्राकृत को भी शामिल कर लिया गया।

वर्ष 2008 में इसमें विस्तार कर प्रवासी भारतीय या विदेशी को संस्कृत के क्षेत्र में उनकी जीवनर्पयत उपलब्धि के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार देना शुरू किया गया। वर्ष 2002 से संस्कृत, पाली/प्राकृत, अरबी और फारसी के 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा विद्वानों को महर्षि बद्रायण व्यास सम्मान देना शुरू किया गया। इसके तहत इस वर्ष संस्कृत के चार, अरबी, फारसी, एवं पाली/प्राकृत के लिए एक-एक विद्वान को सम्मानित किया गया। संस्कृत भाषा के लिए सम्मानित होने वाले के. कृष्णमूर्ति शास्त्री ने आईएएनएस से कहा, “यह सम्मान पाकर खुश हूं।” उन्होंने कहा कि यह सम्मान पाकर उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending