Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लड़कों के वो तरीके जिनसे लड़कियां हो जाती हैं रोमांटिक, आखिरी वाला अपनाते हैं ज़्यादातर लड़के

Published

on

Loading

अपने प्यार से हर पार्टनर अपने तरीके से प्यार जताता है। कुछ लड़के रोमांटिक टाइप के होते है तो कुछ नॉन-रोमांटिक होते हैं। लेकिन आज हम आपको लड़कों की ऐसी छोटी-छोटी बातें बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को रोमांटिक लगती हैं। रोमांस को लेकर हर लड़की की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को फूल पसंद होते हैं तो किसी को तोहफे। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो लड़कों में लड़कियों को बेहद पसंद आती हैं और उन्‍हें वो रोमांटिक लगते हैं। तो चलिए जानते हैं लड़कों की कुछ ऐसी बातें जो लड़कियों को लगती हैं ‘मोस्ट रोमांटिक’।

साभार – इंटरनेट

फोरहेड किस – पार्टनर का फोरहेड किस करना महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा रोमांटिक फीलिंग होती है। माथे पर चूमना पुरूषों के प्यार के साथ सुरक्षा की भावना, सम्‍मान और खुशी को जाहिर करता है। इसलिए महिलाओं के लिए इससे इमोशनल और रोमांटिक पल कोई और नहीं होता।

हाथ से लिखे गए खत – पुराने समय में अपने प्यार को जाहिर करने के लिए लोग खत लिखते थे लेकिन महिलाओं को यह काम आज भी रोमांटिक लगता है। जब आप अपनी पार्टनर को अपने हाथ से लिखा हुआ इमोशनल और रोमांटिक खत देंगे तो उन्‍हें ये काफी अच्छा लगेगा।

साभार – इंटरनेट

सरप्राइज विजिट – अगर आप अपने पार्टनर से दूर रहते हैं तो कभी-कभार उनसे मिलने के लिए सरप्राइज विजिट जरूर करें। अपने पार्टनर का यूं अचानक मिलने आना महिलाओं को काफी रोमांटिक लगता है।

स्‍पेशल तारीखें याद रखना – महिलाओं के लिए उनकी लव लाइफ से जुड़ा हर पल खास होता है। ऐसे में अगर आप इन तारीखों जैसे सालगिरह की डेट वगैरह को याद रखने की कोशिश करें। इससे आप अपनी पार्टनर के दिल में खास जगह बना पाएंगे और उन्हें यह रोमांटिक भी लगेगा।

साभार – इंटरनेट

बिना किसी कारण हाथ थामना – अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर चलना भी हर महिला को रोमांटिक लगता है। जब आप बिना किसी कारण अपनी पार्टनर का हाथ थाम लेते हैं तो उन्हें बहुत खुशी मिलती है।

सपोर्ट करना – हर महिला चाहती है कि उसका पार्टनर उन्हें स्पोर्ट करें फिर चाहे सिचुएशन कोई भी हो। जब आप किसी भी बात के लिए अपने पार्टनर की साइड लेते हैं तो उनके लिए वह पल बेहद खास और रोमांटिक होता है।

साभार – इंटरनेट

उनके लिए खाना बनाना – महिलाएं तो अपने पार्टनर के लिए रोज ही खाना बनाती है लेकिन उन्हें खुश करने के लिए आपको भी कभी-कभार खाना बनाना चाहिए। अपने पार्टनर के हाथों से बनी डिश खाना महिलाओं को बहुत रोमांटिक लगता है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending