Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इस फैसले पर आप क्या कहेंगे? केरल में दुष्कर्म के आरोपी पादरी को मिली जमानत

Published

on

Loading

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी चार पादरियों में से एक फादर जॉनसन वी. मैथ्यू को सोमवार को जमानत दे दी। अदालत ने, हालांकि, मलंकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च को उनका पासपोर्ट सुपूर्द करने का निर्देश दिया। दुष्कर्म के इस मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध शाखा ने मैथ्यू को 13 जुलाई को तिरुवल्ला के पास से गिरफ्तार किया था। उनको पथनामथिट्टा जिला कारवास में रखा गया था।

अपराध शाखा पुलिस ने मामले में फादर जॉब मैथ्यू और फादर जॉनसन वी. मैथ्यू समेत चार पादरियों को आरोपी ठहराया है। फादर सोनी (अब्राहम) वर्गीज और फादर जैस के. जॉर्ज ने मामले में सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जहां याचिका पर अंतिम निर्णय आने तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। जॉनसन वी. मैथ्यू पर एक महिला का शील भंग करने का आरोप है, जबकि तीन अन्य पादरियों पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता नियमित रूप से चर्च जाती थी। उनका आरोप है कि पांच पादरियों ने एक दशक तक उनका यौन-शोषण किया। महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कम से कम पांच पादरियों के दबाव में आ गई।

उन्होंने कहा कि पहले एक पादरी ने उनकी पत्नी का शोषण किया और उसके बाद वह उनका भयादोहन करने लगे। जब उन्होंने एक अन्य पादरी से मदद मांगी तो वह भी उनको धमकाने लगे। इसके बाद पांच पादरियों ने मिलकर उनको शिकार बनाया।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending