अन्तर्राष्ट्रीय
अमिताभ और माधुरी के कंधो पर टिका है पाकिस्तान का चुनाव प्रचार, देखिए तस्वीरों
नई दिल्ली। पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री पद के चुनाव का प्रचार इस समय पूरे विश्व चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक पार्टियां जहां एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहीं हैं वहीं भारत भी इस बार एक अहम मुद्दा बना हुआ है। इतना ही नहीं इस बार के चुनाव प्रचार में जो पोस्टर इस्तेमाल हो रहे हैं वो भी अपने आप में अलग ही है और चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर आजकल एक पोस्टर वायरल हो रहा है। ये पोस्टर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार का है। इस पोस्टर में बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो लगी है। पोस्टर पर माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन की जवानी के दिनों की फोटो नज़र आ रही है। पीटीआई के इस उम्मीदवार ने पार्टी के चुनाव चिन्ह बैट के साथ एक बच्चे की फोटो को भी पोस्टर में जगह दी है। पाकिस्तान के मुल्तान में इस पोस्टर के लगाए जाने के बाद से ही यह उम्मीदवार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीटीआई के इस उम्मीदवार का नाम सरदार अब्बास डोगर है।
Oh, khair. Sardar Dogar aap par Sardar Bachchan aur Sardarni Dixit qurban. pic.twitter.com/SgW39qy30k
— Nadeem Farooq Paracha (@NadeemfParacha) July 22, 2018
पोस्टर वायरल होने के बाद ट्वीटर पर यूजर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। नीचे आप इन यूज़र्स के अतरंगे ट्वीट्स के कुछ नमूने देख सकते हैं। कमेंट करने वाले अधिकतर यूज़र्स पाकिस्तान के ही हैं।
Oh, khair. Sardar Dogar aap par Sardar Bachchan aur Sardarni Dixit qurban. pic.twitter.com/SgW39qy30k
— Nadeem Farooq Paracha (@NadeemfParacha) July 22, 2018
A PTI candidate has pics (apparently a couple of decades old) of Amitabh Bachchan and Madhuri Dixit on his election poster pic.twitter.com/bzDGchEAvW
— omar r quraishi (@omar_quraishi) July 22, 2018
अन्तर्राष्ट्रीय
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’
रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’
राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी