नेशनल
‘पेट्रोल, डीजल के दाम घटेंगे’
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि आगामी दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी। प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की इच्छुक है।
OPEC decision a positive for consuming country like India: Pradhan #ETEnergyworld https://t.co/C3OHe9L9gK
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) June 25, 2018
उन्होंने कहा कि एक जुलाई से पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) तेल उत्पादन बढ़ाएंगे और इससे कीमतों घटने में मदद मिलेगी।
ओपेक (ऑगेर्नाइजेशन ऑफ पेट्राोलियम एक्सपोटिर्ंग कंट्ररीज) की वियना में हुई बैठक में शुक्रवार को कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर रोजाना 10 लाख बैरल करने का फैसला लिया गया। इस बैठक में ओपेक में शामिल 14 देशों के अलावा रूस समेत गैर-ओपेक तेल उत्पादक देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।
भारत में कच्चे तेल की रोजाना खपत 45 लाख बैरल है जिसका 83 फीसदी आयात किया जाता है और भारत द्वारा कुल आयातित कच्चे तेल का 83 फीसदी आयात ओपेक देशों से होता है। ऐसे में अगर ओपेक और रूस की अगुवाई में सहयोगी देश अगर कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाता है तो निस्संदेह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी आएगी जिसका फायदा भारत को मिलेगा।
भारत में तेल के सस्ता होने पर ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा ने दो दिन पहले कहा, ओपेक का फैसला अगर लागू होता है तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अल्पावधि में कच्चे तेल की कीमतें घटेंगी जिससे भारत में तेल का आयात सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 की दूसरी छमाही में डीजल और पेट्रोल की कीमतें नियंत्रण में रह सकती हैं, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती मांग के मद्देनजर आगे 2019 में कीमतों पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा।”
नेशनल
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”
सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।
-
लाइफ स्टाइल16 hours ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
ओडिशा के गंजम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे
-
नेशनल3 days ago
मुझे कमरे में बंद किया, शराब ऑफर की…कांग्रेस छोड़ने वाली राधिका खेड़ा ने लगाए सनसनीखेज आरोप
-
नेशनल3 days ago
बीजेपी में शामिल हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, कहा- बीजेपी अध्यक्ष ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा
-
नेशनल3 days ago
बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर