Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

82 गेंदों में ठोके 279 रन, सुन लें क्रिस गेल, भारत को मिल चुके हैं उनके बाप

Published

on

Loading

मुंबई। अक्सर आपने सहवाग को कहते सुना होगा कि “क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, प्रिडिक्शन यहां फेल है”। ये बात उतनी ही सच है, जितनी ये बात कि धोनी सबसे काबिल कप्तान थे। क्रिकेट में कोई रिकॉर्ड लम्बे समय तक टिक नहीं सकता और ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जो यहां बन नहीं सकता। ये बात साबित कर दी एक बल्लेबाज़ ने, जिसने मात्र 82 गेंदों में 279 रन ठोक डाले।

यह कारनामा मुंबई में खेले जा रहे हैं नेशनल ब्लाइंड टूर्नामेंट में हुआ। इस कारनामे को करने वाले शख्स थे आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वेंकटेश राव। इन्होंने अपनी पारी के दौरान 82 गेंदों का सामना किया और 279 रन बनाएं। जिसमें उन्होंने 40 चौके और 18 छक्के लगाए। वेंकटेश राव की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आंध्र प्रदेश ने मुंबई के ऊपर 292 रन की बड़ी जीत दर्ज कर ली है।

वेंकटेश ने अपनी पारी के दौरान 279 रन मे 268 रन सिर्फ चौके-छक्के से बनाएं। वेंकटेश ने अपनी शारीरिक कमज़ोरी को दरकिनार करते हुए इतनी शानदार पारी खेली।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending