Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी हिलेरी को खींच लायी मांडू

Published

on

Loading

इंदौर। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार रात तीन दिवसीय निजी प्रवास पर मध्यप्रदेश पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिलेरी मुम्बई से विशेष विमान के जरिये इंदौर के देवी अहिल्या बाई हवाई अड्डे पहुंचीं।

यहां से 8.25 बजे सडक़ मार्ग से वह महेश्वर के लिए रवाना हुईं और 10.23 बजे वहां पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सीधे राजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गईं। यहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर (अमेरिकी नागरिकता प्राप्त प्रिंस रिचर्ड होलकर) ने किया और रात्रि भोज दिया।

बता दें कि प्रिंस रिचर्ड होलकर को अमेरिका जाना था। इस कारण तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंची हिलेरी ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और मध्य प्रदेश यात्रा में सबसे पहले महेश्वर को चुना। नर्मदा के सुरम्य तट पर बसा ऐतिहासिक शहर महेश्वर रियासत काल में पूर्व होलकर राजवंश की शासक अहिल्या बाई होलकर की राजधानी रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री ने सोमवार को धार जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माण्डू का भ्रमण किया। वहां उन्होंने मांडू की ऐतिहासिक धरोहरों का भी अवलोकन किया।

बता दें कि यहां रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी काफी प्रसिद्ध है। हिलेरी ने यहां रूपमती और बाज बहादुर के महल, जहाज महल समेत कई ऐतिहासिक इमारतों को देखा। हिलेरी ने यहां स्थानीय भोजन का लुत्फ भी उठाया।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending