नेशनल
भारत आने को बेताब है दाऊद, निकम ने कहा- भिखारियों के पास च्वॉइस नहीं
मुंबई में 1993 के बम धमाकों का आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम एक बार फिर चर्चा में है। वह भारत आना चाहता है। हालांकि उसकी सरेंडर की इच्छा पर देश के जाने-माने वकील उज्जवल निकम का कहना है कि ‘बेगर्स हैव नो चॉइस’।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम ने अपने वकील श्याम केसरवानी के मार्फत भारत में आत्मसमर्पण की पेशकश की है। वकील का कहना है कि दाऊद इब्राहिम भारत आकर यहां सरेंडर करना चाहता है। हालांकि इस दौरान उसकी शर्त है कि उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाए। आर्थर रोड जेल वही जेल है जहां मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी देने से पहले रखा गया था।
केसरवानी दाऊद के भाई इकबाल इब्राहिम पर चल रहे उगाही के मामले में भी वकील हैं। मंगलवार को इसी की सुनवाई के लिए केसरवानी ठाणे कोर्ट पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने कहा कि दाऊद चाहता है कि उसे भारत में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मुंबई के आर्थर रोड में ही रखा जाए।
इस पेशकश को झुठलाते हुए विशेष पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने कहा है कि यह दाऊद का पुराना स्टाइल है। उन्होंने कहा कि अब दाऊद के पास कोई रास्ता नहीं है, जिस तरह भिखारी के पास कोई चीज चुनने का विकल्प नहीं होता, इसी तरह दाऊद के पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में 1993 के बम धमाकों का आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर कहा जाता है कि वह पाकिस्तान में है। उसे एक नहीं कई देशों की पुलिस लंबे समय से खोज रही है लेकिन अभी तक उसका स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। यह भी नहीं पता है कि वह जिंदा है या नहीं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल12 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल16 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद