Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज ठाकरे का दावा, भारत लौटना चाहता है दाऊद, बीजेपी के लोग कॉन्ट्रेक्ट में

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया कि भगोड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत लौटने की कोशिश कर रहा है और वह इस संबंध में केंद्र से बातचीत कर रहा है।

राज ठाकरे ने दावा किया है कि 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम खुद भारत आना चाहता है। बीजेपी के लोग उसके कॉन्टैक्ट में हैं। अगर दाऊद की वापसी होती है तो बीजेपी इसका वोट के लिए इस्तेमाल करेगी। ठाकरे ने यह दावा गुरुवार को अपने फेसबुक पेज की लॉन्चिंग की मौके पर किया।

उन्होंने कहा, दाऊद अब विकलांग हो गया है। अत: वह भारत लौटने को इच्छुक है और वह इस संबंध में केंद्र से बातचीत भी कर रहा है। सरकार उसे आम चुनाव से पहले लायेगी और उसका श्रेय लने का प्रयास करेगी। मैं कोई मजाक नहीं कर रहा हूं, बल्कि यह सच्चाई है जिसे आप बाद में एहसास करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘जब वह भारत लौटने को राजी हो जाएगा तब नरेंद्र मोदी सरकार इसका ढिंढोरा पीटेगी। यह भाजपा का एक राजनीतिक कदम होगा। जैसे ही चुनाव नजदीक आएगा, वे दाऊद को यहां ले आएंगे और कहेंगे कि हम दाऊद को पाकिस्तान से पकड़ कर लाए।’

बता दें कि दाऊद इब्राहिम मुंबई बम धमाकों का आरोपी है और उस घटना के बाद से वह भारत छोडक़र फरार हो गया था. अब वह पाकिस्तान में छुपा हुई है और भारत की एजेंसियां काफी सालों से पकडऩे की कोशिश कर रही हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending