Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दुबई से अरेस्ट कर मुंबई लाया गया दाऊद का गुर्गा फारुक टकला

Published

on

Loading

1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और हमलों में सहयोगी रहे फारुक टकला को गुरुवार सुबह मुंबई लाया गया। 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी फारुक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। 1993 मुंबई ब्लास्ट के बाद ही फारुक भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह ही एयर इंडिया के विमान से फारुक को मुंबई लाया गया। फारूक को सीबीआई दफ्तर ले जाया गया है, जिसके बाद उसे टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि फारुक टकला के खिलाफ हत्या, फिरौती और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सीबीआई को टकला से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

दाऊद इब्राहिम

बता दें कि मात्र दो दिन पहले ही दाऊद इब्राहिम ने अपने वकील श्याम केसरवानी के मार्फत भारत में आत्मसमर्पण की पेशकश की थी। वकील का कहना था कि दाऊद इब्राहिम भारत आकर यहां सरेंडर करना चाहता है। हालांकि इस दौरान उसकी शर्त है कि उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाए।

केसरवानी दाऊद के भाई इकबाल इब्राहिम पर चल रहे उगाही के मामले में भी वकील हैं। मंगलवार को इसी की सुनवाई के लिए केसरवानी ठाणे कोर्ट पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने कहा कि दाऊद चाहता है कि उसे भारत में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मुंबई के आर्थर रोड में ही रखा जाए।

नेशनल

प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार

Published

on

Loading

बेंगलुरु। एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़कर फरार हो गए हैं। सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद विरोधी लगातार उनपर सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले में भारी हंगामे को देखते हुए जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जेडीएस की कोर कमिटी की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रज्वल रेवान्ना को शो कॉस नोटिस भी भेजा गया है।

कर्नाटक सरकार ने गठित की एसआईटी

कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि बरामद की गई पेन ड्राइव्स में 2800 के आसपास अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अश्लील तस्वीरें हैं। सभी क्लिप्स में आवाज़ प्रज्‍वल रेवन्ना की बताई जा रही है। कुछ महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती भी दिख रही है। हालांकि ज़्यादातर महिलाएं जो प्रज्‍वल रेवन्ना की शिकार बनीं, वो विरोध नहीं कर पाईं। ये आरोप भी लग रहे हैं कि इन वीडियो को प्रज्‍वल ने खुद रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया।

Continue Reading

Trending