Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नये दफ्तर पहुंचते ही पीएम मोदी ने अमित शाह की शान में पढ़े कसीदे

Published

on

Loading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्धाटन किया। इसके साथ ही अब पार्टी के नए मुख्यालय का पता छह दीन दयाल उपाध्याय मार्ग हो गया है।  इस मौके पर लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।  आधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यालय की आधारशिला मोदी द्वारा 18 अगस्त 2016 को रखी गई थी। इसे डेढ़ साल के रिकॉर्ड समय में बनाया गया है।

bjp new office के लिए इमेज परिणाम

नए मुख्यालय के उद्घाटन के साथ भाजपा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपना कार्यालय लुटियंस बंगलो जोन के बाहर स्थानांतरित करने वाली पहली प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। न्यायालय ने अपने निर्देश में कहा था कि सभी पार्टी कार्यालयों को लुटियंस जोन से बाहर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।  उद्धाटन के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “हमारी यात्रा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान लोगों के साथ शुरू हुई थी। कार्यकतार्ओं की कई पीढ़ियों ने पार्टी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है।”

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जन संघ और भाजपा नेता सभी प्रमुख जन आंदोलनों में सबसे आगे रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी पार्टी राष्ट्र भक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। विचारों में..काम में और कार्यान्वयन में..भाजपा बुनियादी तौर पर वास्तव में लोकतांत्रिक पार्टी है।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending