Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ का छोरा जितेश बना ‘मिस्टर इंडिया’, मानुषी के लिए खुलकर कही ऐसी बात….

Published

on

Loading

मुंबई। लखनऊ के रहने वाले जितेश सिंह देव पीटर ने रातोंरात तब सारी सुर्खियां अपने नाम कर ली जब उसने मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया।

लखनऊ के जितेश सिंह देव बने मिस्टर इंडिया व‌र्ल्ड, कहा- मैंने सोचा नहीं था...जहां जितेश सिंह इंग्लैंड फ‌र्स्ट रनर अप रहे तो वहीं सेकेंड रनर अप की उपलब्धि पवन राव के हिस्से में आई।

अभिनेत्री कंगना रनोट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जितेश अब मिस्टर व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में वर्ष 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Image result for जितेशखिताब जीतने के बाद जितेश सिंह ने कहा, ‘मैंने खिताब जीतने के बारे में तो नहीं सोचा था, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था। आत्मविश्वास की ताकत आपको हमेशा प्रेरित करती है। जब मेरे नाम की घोषणा हुई तो मैं अवाक रह गया। मेरे पास कहने को कोई शब्द ही नहीं थे।’

Image result for मानुषी जितेशबता दें कि, जब जीतेश सिंह से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी के साथ डेट पर जाने का मौका मिला तो वो किस खूबसूरत हसीना के साथ जाना पसंद करेंगे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के साथ जाना चाहेंगे।

Related imageजितेश ने कहा- खिताब जीतने के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मिस्टर व‌र्ल्ड की प्रतियोगिता और अधिक कठिन होने वाली है। आज मैं अपनी जीत का जश्न मनाऊंगा, लेकिन कल से एक नई पारी की शुरुआत करूंगा। मुझे कड़ी मेहनत करनी है।’Related imageमिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में 17 कंटेस्टेंट पहुंचे थे। जीतेश के बाद मिस्टर इंडिया 2017 के फर्स्ट रनर अप चंडीगढ़ के अभि खजूरिया बने, वहीं सेकेंड रनर अप का खिताब मुंबई के पवन राव ने अपने नाम किया। गोवा के प्रथमेश मौलिंगकर ‘मिस्टर इंडिया सुपर नेचुरल 2017’ के खिताब के लिए चुने गए।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending