Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

photos: यहां आयोजित होता है किसिंग कम्पटीशन, कुंवारे लड़के-लड़कियां लेते हैं भाग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आपने दुनिया के अलग-अलग देशों में कई अजीब तरह की प्रतियोगिता के बारे में सुना होगा। कहीं अपनी बीवी को अपने कंधे पर उठाकर दौड़ लगाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है तो कहीं पर गंदे चेहरे बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, लेकिन इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर ऐसी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

यहां कुंवारे लड़के-लड़कियों के बीच किसिंग कॉम्पिटिशन आयोजित किया जाता है। जो जोड़ा ज्यादा देर तक किस करता है उसे ही विजेता घोषित कर दिया जाता है। इस प्रतियोगिता को ओमेड-ओमडन कहा जाता है।

ओमेड-ओमेडेन का मतबल है अपनी तरफ खींचना। पुराने समय में यह जश्न जानवरों के कारण मनाया जाता था, जिसमें जानवर एक-दूसरे को अपनी ओर खींचते थे। पर आजकल इस जश्न में जानवरों के स्थान पर जवान पुरुष और महिलाएं एक दूसरे को किस करते हैं।

बाली की राजधानी डेनपासर के अलावा अन्य स्थानों पर भी यह उत्सव मनाया जाता है। यहां के लोग नए साल के अगले ही दिन इस उत्सव को मानते हैं। इस उत्सव में 17 से 30 साल की उम्र के अविवाहित लड़के लड़कियां भाग लेते हैं और एक दूसरे को किस करते हैं।

ऐसा नहीं है कि यह युवा लोग एक-दूसरे को जानते हों। कई बार लोग यहं पहली बार मिलते हैं और यही उत्सव इन युवा लोगों के लिए मिलन का जरिया बन जाता है। इस त्यौहार के अनुसार कोई भी जोड़ा बहुत देर तक किस करे, तो ऐसा माना जाता है कि वे एकसाथ ज़िन्दगी बिताने का फैसला कर चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending