Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाकर मौत को लगाया गले

Published

on

प्रेमी जोड़े

Loading

लखनऊ। गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने दोहरीघाट के पुल से नदी में कूदकर मौत को गले लगा लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार की बतायी जा रही है। प्रेमी जोड़ी ने करीबन सुबह 10:30 बजे स्कूटी से पुल पर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने स्कूटी को पुल के किनारे लगाकर पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना के तुरंद बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच करनी शुरू कर दी है। जांच में स्कूटी का नम्बर भी पता चल गया है। स्कूटी मऊ के कृष्ण बिहार कालोनी में रहने वाले अशोक सिंह की पत्नी के नाम पर है। इस मामले की पुष्टि करने के लिए जब पुलिस ने अशोक सिंह से बात की तो उन्होंने ने बताया कि उनकी दुसरे नंबर की बेटी रीना सिंह सुबह 8 बजे के करीब स्कूटी लेकर निकली थी। लेकिन काफी वक्त हो जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं आई तो हमने उसे फोन किया तब उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है।

यह भी पढ़े : छात्रा ने क्लास में लगाई फांसी , वजह है हैरान करने वाली

इसके बाद हमलोग काफी परेशान थे। इसके बाद मऊ पुलिस हमारे घर पहुंची और सूचना दिए कि आपकी लड़की पुल से कूद गयी। पिता के अनुसार रीना सिंह 9 कक्षा में पड़ती थी। पूरी घटना के बाद परिवार वालों में दहशत का माहौल है। हालांकि अभी भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी दोनों की बॉडी नही मिल पाई, मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों व स्टीमर से खोजबीन भी की मगर अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने आखिर छलांग लगाकर मौत को क्यों गले लगाया।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending