Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्ज और सूदखोरों से तंग 2 किसानों ने खुदकुशी की

Published

on

कर्ज, बुंदेलखंड, सूदखोर, सुसाइड, खुदकुशी

Loading

सागर/छतरपुर। मध्य प्रदेश में कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर किसानों की खुदकुशी का सिलसिला बुंदेलखंड में भी शुरू हो गया है। इस इलाके में बुधवार को दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह राज्य में 10 दिन में खुदकुशी करने वाले किसानों की संख्या 17 हो गई है।

कर्ज, बुंदेलखंड, सूदखोर, सुसाइड, खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर को खिमलासा थाने के बसहरी निवासी गुलई कुर्मी (50) ने सूदखोर से परेशान होकर महुए के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वह सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। इसमें  सूदखोर से कर्ज और उसके द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है।

बीना क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) आर एस परमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि गुलई नामक किसान अपने घर से खेत के लिए निकला था और रास्ते के खेत में महुए के पेड़ से लटककर जान दे दी। किसान के घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सूदखोर से एक लाख का कर्ज लेने और रकम लौटाने के बाद भी उससे रकम मांगे जाने का जिक्र किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं छतरपुर जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में महेश तिवारी (75) ने बुधवार की शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से लवकुशनगर निवासी तिवारी अपने परिवार के साथ यहां रहता था। परिजनों का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

वहीं थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने गुरुवार को बताया कि महेश तिवारी बीमारी से परेशान था और उसने पड़ोस के खंडहर में बदल चुके मकान में जाकर फांसी लगा ली।

राज्य में बीते 10 दिनों में कर्ज और सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या 17 हो गई है। वहीं एक से 10 जून तक चले किसान आंदोलन के दौरान छह जून को पुलिस की गोली से पांच और पिटाई से एक किसान की मौत हुई थी।

नेशनल

सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें तत्काल ऐसे लोगों को गोली मारने का कानून बना देना चाहिए।

कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सिद्दारमैया मुख्यमंत्री हैं। जमीर अहमद ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग है, बल्कि इससे पहले कर्नाटक के कृषि मंत्री ने भी इसी तरह की बात की थी।

पिछले दिनों कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों से निपटने के लिए कानून की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में भारत विरोधी नारे लगाने और गलत बोलने या फिर पाकिस्तान के समर्थन में वाले लोगों के खिलाफ शूट एट साइट कानून लागू होना चाहिए।

Continue Reading

Trending