Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब विधानसभा में सिख विधायक की पगड़ी उछाली, बरपा हंगामा

Published

on

आम आदमी पार्टी, आप, हंगामा, कांग्रेस

Loading

चंड़ीगढ़। पंजाब विधानसभा में गुरुवार को उस समय हंगामा बरपा, जब आम आदमी पार्टी (आप) के सिख विधायक ने आरोप लगाया कि मार्शलों की ओर से उन्हें सदन से बाहर निकाले जाने के दौरान धक्का देकर उनकी पगड़ी उछाल दी गई।

आम आदमी पार्टी, आप, हंगामा, कांग्रेस

आप विधायक पीरमल सिंह धौला हाथ में पगड़ी लिए सदन से बाहर निकले, उनके बाल खुले हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आप के विधायकों को सदन से बाहर भेजने के आदेश के बाद मार्शलों ने धक्का देकर उनकी पगड़ी उछाल दी

इस घटना के बाद सदन के भीतर और बाहर तनाव व्याप्त हो गया। विधासभा अध्यक्ष राणा के.पी.सिंह ने आप विधायकों को अपना आदेश नहीं मानने के कारण सदन से बाहर भेजने का आदेश दिया था।

उन्होंने दो विधायकों, आप के सुखपाल सिंह खरा और आप की साझेदार पार्टी लोक इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस के सदन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसका आप विधायक विरोध कर रहे थे। दोनों विधायकों को पिछले सप्ताह सदन से निलंबित किया गया था।

धौला ने सदन से बाहर निकलने के बाद कहा, यह लोकतंत्र की सबसे खराब स्थिति है। हमने इस तरह का दुर्व्यवहार नहीं देखा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। आप विधायकों ने विधासभा अध्यक्ष और कांग्रेस सरकार के खिलाफ सदन के भीतर और बाहर नारेबाजी की।

कुछ विधायकों ने सदन में दोबारा आने का प्रयास किया, लेकिन मार्शल एवं सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने आप के विधायकों का समर्थन किया।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इससे पहले विधानसभा सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार सुबह खरा और बैंस को सदन में घुसने से रोक दिया।

दोनों विधायकों को सदन के बाकी सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया, लेकिन उन्होंने विधानसभा भवन के भीतर (सदन के भीतर नहीं) विरोध में धरना जारी रखा। उन्हें गुरुवार को विधानसभा परिसर में घुसने से रोक दिया गया।

धौला ने कहा कि वह अमृतधारी सिख हैं और सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पगड़ी उछाल दी। धौला ने संवाददाताओं को बताया, मैं अकाल तख्त से इस घटना पर संज्ञान लेने और जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending