Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शादी का प्रपोजल ठुकराया तो कर दिया निर्भया जैसा हाल

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा में देश को हिला देने वाले निर्भया कांड जैसी ही बर्बर घटना हुई है। हरियाणा के ही सोनीपत की रहने वाली एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई, उसके चेहरे और सिर को किसी भारी चीज से क्षतिग्रस्त कर दिया और वाहन के नीच कुचल दिया गया। हरियाणा पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक, युवती से शादी करना चाहता था लेकिन मना करने पर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और आशा जताई है कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिसंबर, 2012 निर्भया सामूहिक दुष्कर्म हत्याकांड मामले में दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखने का फैसला सुनाने के कुछ ही दिन बाद हरियाणा में यह जघन्य अपराध हुआ।

पीडि़ता के परिवार वालों द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 22 वर्षीय पीडि़ता नौ मई को लापता हो गई थी। उसका शव राष्ट्रीय राजधानी से 70 किलोमीटर दूर रोहतक में पाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की फोरेंसिक जांच में पीडि़ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरतापूर्वक हत्या का खुलासा हुआ। शव का कुछ हिस्सा आवारा कुत्तों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

रोहतक के परास्नातक चिकित्सा विज्ञान संस्थान में फोरेंसिक मेडिसीन विभाग के अध्यक्ष एस. के. धत्तरवाल ने बताया कि पीडि़ता के शव के अंत्य परीक्षण में यौन हिंसा, गुप्तांगों को विकृत करने और हत्या का खुलासा हुआ है।

पुलिस को बताया गया है कि पीडि़ता के चेहरे और सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया और किसी वाहन से कुचला गया। पुलिस के मुताबिक, शव के साथ यह बर्बरता पीडि़ता की पहचान छिपाने की मंशा से की गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस बर्बर सामूहिक दुष्कर्म हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुमित और विकास के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुमित पीडि़ता का पड़ोसी है और उसके पीछे लगा हुआ था। सुमित ने पीडि़ता पर शादी करने का दबाव भी डाला था, लेकिन पीडि़ता ने उसका निवेदन ठुकरा दिया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुमित ने ही पीडि़ता का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची। दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “इस बर्बर और हड्डियों को सुन्न कर देने वाली घटना ने देश की चेतना को झकझोर दिया है, जो हम सभी को महिला सुरक्षा के बेहद अहम मुद्दे की याद दिलाता है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending