Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पूर्व डीजीपी का बयान, मां को देखकर निर्भया की सुंदरता का लगता है अंदाजा

Published

on

Loading

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एच.टी सांगलियान ने 2012 दिल्ली गैंगरेप पीडि़ता निर्भया की मां आशा देवी पर विवादित बयान दिया है। बेंगलुरु में महिलाओं के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी ने कहा कि मैं निर्भया की मां का फिजिक देखकर अंदाजा लगा सकता हूं कि उनकी बेटी (निर्भया) कितनी सुंदर रही होगी।

सांगलियान ने महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम ‘निर्भया अवॉर्ड’ में कही। उन्होंने 2012 दिसम्बर में दिल्ली में हुए गैंगरेप की पीडि़ता निर्भया की मां आशा देवी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दे डाला। वह यही नहीं रुके और उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी ने काबू कर लिया है तो आपको वहां सरेंडर कर देना चाहिए, इससे हम खुद को मौत के मुंह से बचा सकते हैं।

डीजीपी के इस बयान के सामने आने के बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। खुद आशा देवी ने पूर्व डीजीपी को आईना दिखाते हुए कहा कि बेहतर होता अगर उन्होंने निजी टिप्पणी करने के बजाय हमारी लड़ाई और संघर्ष के बारे में बोला होता। इससे पता चलता है कि हमारे समाज में आज भी लोगों की मानसिकता और सोच बदली नहीं है।

इस मामले के तूल पकडऩे के बाद भी एच.टी सांगलियान माफी मांगने की बजाय उसे सही ठहराते नजर आए। सांगलियान ने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने कहा था कि निर्भया की मां का बहुत अच्छा फिजिक है और निर्भया भी सुंदर रही होगी। यह बयान सिर्फ महिलाओं की कोमलता और किसी सुंदर व्यक्ति के बारे में बताना था।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending