Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मंदसौर रेप केस: इरफ़ान ने निर्भया कांड जैसी की हैवानियत, आठ साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट्स…….

Published

on

Loading

देश में महिला अपराधों में वृद्धि हुयी है। आये दिन अखबार के पन्ने यौन हिंसा की ख़बरों से पटे रहते हैं। किसी भी उम्र की लड़कियां या महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। देश में एक और रेप केस ने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश के’ मंदसौर में आठ साल की बच्ची के साथ हुई सामूहिक ज्यादती के बाद मंदसौर में लोगों का गुस्सा चरम पर है। मंदसौर की घटना दरिंदगी की इंतेहां हैं।

साभार – INTERNET

मंदसौर में आठ साल की बच्ची से रेप के मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी 20 वर्षीय इरफान उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और कोतवाली थाने का घेराव किया। शहरवासियों ने आज मंदसौर बंद का आह्वान किया है।

साभार – INTERNET

मंदसौर शहर में कई जगह बंद किया गया है। घटना के विरोध में शहर की कई स्कूलों में अवकाश किया गया है। मंदसौर में घटना के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर गए हैं और शहर में विरोध मार्च निकाला है।

साभार – INTERNET

बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद मंदसौर के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ ने भी ट्वीट करते हुए घटना को निंदनीय बताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश में मासूम बालिकाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं जारी, मंदसौर की घटना निंदनीय।

साभार – INTERNET

बता दें कि मंदसौर में मंगलवार को स्कूल से गायब हुई आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। मासूम के चेहरे पर भी कई कट के निशान थे। बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को इंदौर के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इंदौर में हुई जांच में बच्ची के साथ यौन हिंसा की पुष्टी की गई है।

 

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending