Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

निर्भया कांड : आरोपी का बेशर्मी भरा बयान, कहा-प्रतिरोध नहीं करती तो बच जाती जान

Published

on

Mukesh-delhi-gangrape

Loading

नई दिल्ली। पूरे देश को दहला देने वाले 16 दिसंबर 2012 को हुए गैंगरेप (निर्भया कांड) मामले के एक दोषी ने बेशर्मी भरा बयान दिया है। इस जघन्य मामले में मौत की सजा पाए आरोपी मुकेश सिंह ने इस कांड के लिए उल्टा पीड़ित लड़की को ही जिम्मेदार ठहराया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में बेहूदा बयान देते हुए उसने कहा कि अगर निर्भया चुप रहती, प्रतिरोध नहीं करती तो उसकी जान नहीं जाती। इतने दिनों जेल में बिताने के बाद भी मुकेश ने कुतर्क किया कि जो महिलाएं रात को बाहर निकलती हैं वो बदमाशों का ध्यान आकर्षित करने के लिए खुद ही जिम्मेदार होती हैं। उसके इस बयान पर पूरे देश के लोगों में नाराजगी है।

तिहाड़ जेल में कैद मुकेश सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि एक लड़की अपने रेप के लिए आरोपी लड़के से कहीं ज्यादा जिम्मेदार होती है। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप हुआ था। इसके बाद पांचों आरोपियों ने उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। इन्हीं में से एक मुकेश था, जो उस वक्त बस चला रहा था। उसने कोर्ट में निर्भया पर हमला करने की बात से इनकार किया था। लेकिन कोर्ट में उसके खिलाफ पेश सबूतों के आधार पर उसे मौत की सजा सुनाई गई।

रेप और हत्या को एक घटना करार देते हुए मुकेश ने कहा कि जब रेप हो रहा था, तब उसे प्रतिरोध नहीं करना चाहिए था। उसे उस वक्त चुप रहना चाहिए था और हम जो कर रहे थे वो करने देना चाहिए था। अगर ऐसे होता तो हम निर्भया को कहीं पर छोड़ देते। मुकेश की बेहूदगी यहीं पर नहीं रुकी। उसने कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। कोई शरीफ लड़की रात के 9 बजे सड़कों पर नहीं घूमती। एक लड़की अपने रेप के लिए लड़कों से ज्यादा जिम्मेदार होती है। लड़का और लड़की एकसमान नहीं है। लड़कियों का काम घर की देखभाल करना है, ना कि डिस्को और बार में जाना, गलत काम करना और गलत कपड़े पहनना। सिर्फ 20 फीसदी लड़कियां ही सही हैं।

निर्भया के मां-बाप नाराज

बलात्कारी मुकेश सिंह के आपत्तिजनक बयान के बाद पीड़िता के माता-पिता ने उस पर नाराजगी जताते हुए बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक जघन्य अपराध का दोषी है और उसका ये बयान हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता। ‘निर्भया’ के माता-पिता ने कहा कि हमारी न्यायिक प्रणाली में कुछ चूक है, जिसकी वजह से ऐसे आरोपी इस तरह के बयान दे रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending