Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विमानिका कॉमिक ने लॉन्च किया पौराणिक कथाओं पर आधारित कॉमिक  उपन्यास

Published

on

उपन्यास, महाभारत, विमानिका कॉमिक, इंडियन आर्मी ऑफिसर, जी डी बाक्षी, करण वीर अरोड़ा

Loading

नई दिल्ली | यह उपन्यास महाभारत के कर्ण के जीवन पर आधारित है, जिस महाभारत से हिन्दू महाकाव्य गीता की रचना हुयी। रिटायर्ड इंडियन आर्मी ऑफिसर जी डी बाक्षी एवं लेखक करण वीर अरोड़ा ने उपन्यास का उद्घाटन किया। यह कॉमिक नोबल नयी पीढ़ी के लिए किसी उपहार से काम नहीं है, आज जब बच्चे अपने पौराणिक कथाओ को भूलते जा रहे है वैसे में इस प्रकार की रचनाये हमारी पीढ़ी को फिर से ज्ञान और महानता की ओर लेके जायेगा।

उपन्यास, महाभारत, विमानिका कॉमिक, इंडियन आर्मी ऑफिसर, जी डी बाक्षी, करण वीर अरोड़ा

महाभारत के नायक कर्ण का जन्म उनकी माता के विवाह से पहले हो गया था, वह सूर्य द्वारा कुंती को आशीर्वाद के रूप में मिले थे इसलिए उन्हें सूर्य पुत्र भी कहा जाता है, कर्ण दुर्योधन के परम मित्र थे और इसी कारण उन्होंने  कुरुक्छेत्र में दुर्योधन की ओर  से पाण्डव के विरुद्ध युद्ध किया ।

कर्ण अपने वचन में टिके  रहने वाले और महादानी व्यक्ति थे, कथाओ के अनुसार उनका जन्म हरयाणा के करनाल  जिले में हुआ  था।  कर्ण एक महान स्वार्थहीन व्यक्ति और अद्भुत योद्धा थे,जो अपने वचनों का पालन करने में विश्वास रखते थे लेखक एवं विमानिका कॉमिक के डायरेक्टर करण वीर अरोड़ा हिन्दू पौराणिक कथाओ और नायकों को पश्चिमी प्रान्तों तक ले जाना चाहते है।

ये यू एस में स्थित पहले भारतीय पब्लिसर है। करण वीर ने बताया कई सालों से वह भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओ पर रीसर्च कर रहे है। विमानिका कॉमिक का उद्देश्य नयी पीढ़ी को इतिहास और पौराणिक भारत से परिचय करवाना है।

इंडियन आर्मी रिटायर्ड मेजर जनरल जी डी बाक्षी ने कहा भारतीय लोगो को भारत के इतिहास और पौराणिक कथाओं का ज्ञान होना ही चाहिए क्योंकि ये कथाये और इतिहास हमे बोहोत कुछ सिखाती  है जो उनके जीवनशैली और सोचने की छमता में सकारात्मकता का प्रवाह करता है, और सही रास्ते में चलने के लिए प्रेरित करता है। अब जनना यह है की : इतिहास खुद को फिर से दोहरा रहा  है या इस कहानी में कुछ नयी रोचक परिस्तिथियाँ है।

 

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending